फोटो गैलरी

Hindi Newsबिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस

बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस

हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पटना। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विजय कुमार श्रीवास्ताव ने बुधवार को रांची स्थित बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। पटना सीबीआई की विशेष...

बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 09 Jan 2014 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पटना। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विजय कुमार श्रीवास्ताव ने बुधवार को रांची स्थित बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। पटना सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के चार आरोपितों और पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, बेकजुलियस, महेश प्रसाद और फूलचंद सिंह को पटना की अदालत में पेश करने का निर्देश दिया था। विशेष अदालत ने इसके लिए प्रोडक्शन वारंट भी जारी किया था। इसके बावजूद बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक ने इन चारो आरोपितों को अदालत में पेश नही किया।

जेल में बंद इन चारों आरोपितों को चारा घोटाले के एक मामले में रांची सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनायी है। पटना सीबीआई की विशेष अदालत में चारा घोटाला के एक मामले का ट्रायल चल रहा है। इस मामले में सीबीआई ने अपना गवाह अदालत में पेश किया था। रांची जेल से आरोपितों के पटना की अदालत में पेश नही होने से सीबीआई के गवाह की गवाही नही हो सकी। चारा घोटाला का यह मामला भागलपुर कोषागार से फर्जी विपत्र के आधार पर 46 लाख रुपए की अवैध निकासी से संबंधित है।

इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री डा.जगन्नाथ मिश्रा समेत कुल 32 आरोपितों पर ट्रायल चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें