फोटो गैलरी

Hindi News सड़कों के गड्ढे भरने के लिए एक करोड़

सड़कों के गड्ढे भरने के लिए एक करोड़

बरसात के मद्देनजर सड़कों को ठीक रखने के लिए विभाग ने सभी रोड डिवीजन को एक करोड़ पांच लाख का आवंटन भेजा है। यह फंड विवेकाधीन का है। विवेक से काम करना है। सो इंजीनियरों को हाथ धोने का फिर बरसाती मौका...

 सड़कों के गड्ढे भरने के लिए एक करोड़
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बरसात के मद्देनजर सड़कों को ठीक रखने के लिए विभाग ने सभी रोड डिवीजन को एक करोड़ पांच लाख का आवंटन भेजा है। यह फंड विवेकाधीन का है। विवेक से काम करना है। सो इंजीनियरों को हाथ धोने का फिर बरसाती मौका मिला है। विवेक से काम कराने में ही जहां गड्ढे देखें, पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो, पानी से सड़क कटी हो उसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने के लिए विभाग यह पैसा दिया है।ड्ढr रांची ( शहरी- ग्रामीण दोनों), गिरिडीह, गढ़वा, जामताड़ा, दुमका, दुमका, कोडरमा, बोकारो, हाारीबाग, साहेबगंज, धनबाद, डालटनगंज देवघर, पाकुड़, गुमला, खूंटी, गोड्डा डिवीजन को पांच- पांच लाख, चाईबासा, जमशेदपुर को सात- सात लाख तथा चतरा, लातेहार डिवीजन को तीन- तीन लाख रुपये का आवंटन भेजा गया है। नन प्लान की योजनाओं पर अलग ही काम चल रहा है।ड्ढr गड्ढे भराने के लिए विभाग ने एक नोटिस भी जारी किया है। इसमें डेड लाइन तय किया गया है। 15 जुलाई तक सड़कों को ठीक करना है। नोटिस में पब्लिक से भी यह बताने को कहा गया है कि गड्ढों के बार में बतायें। जानकारी के मुताबिक लोग फोन पर इंजीनियर और विभागीय सेल को सड़कों की हालत पर कई जानकारी दे रहे हैं। इसके बाद भी सुधार नहीं दिखता। विभागीय सचिव ने 15 दिन पहले ही इंजीनियरों को आगाह कराया था कि बरसात में सड़कों के रख- रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें