फोटो गैलरी

Hindi Newsशहरी विकास सचवि ने किया शहर का निरीक्षण

शहरी विकास सचवि ने किया शहर का निरीक्षण

 देहरादून। हमारे संवाददाता शहर में बदहाल सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए बुधवार सुबह शहरी विकास सचिव ने शहर के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जिंन क्षेत्रों में निरीक्षण हुआ वहां पर सफाई...

शहरी विकास सचवि ने किया शहर का निरीक्षण
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 08 Jan 2014 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

 देहरादून। हमारे संवाददाता

शहर में बदहाल सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए बुधवार सुबह शहरी विकास सचिव ने शहर के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जिंन क्षेत्रों में निरीक्षण हुआ वहां पर सफाई मिली, लेकिन अन्य जगहों पर कूड़ा फैला हुआ था। हालांकि, निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। प्रमुख सचिव शहरी विकास एमएच खान ने सुबह साढ़े छह बजे अपने दल-बल के साथ शहर के कई क्षेत्रों का दौरा किया।

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर काफी समय से शिकायतें मिल रही हैं। हालात इतने खराब हैं कि प्रमुख सचिव और शहरी विकास सचिव के दौरों के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था ढ़र्रे पर नहीं आ सकी है। सचिव के निरीक्षण की जानकारी निगम के अधिकारियों को पहले से ही थी। िलहाजा सचिव जहां गए वहां सफाई मिली और जहां नहीं गए वहां कूड़ा फैला हुआ था। निरीक्षण के बाद डीवीडब्ल्यूएम कंपनी और निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

उन्होंने राजपुर रोड, कैंट रोड, कशिन नगर चौक, िप्रंस चौक और आराघर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य नगर अधिकारी और विरष्ठ स्वास्थ्य नगर अधिकारी को भी जरूरी िदशा निर्देश दिए। निगम में भी नहीं उठ रहा कूड़ानिगम के पास पूरे शहर की सफाई व्यवस्था कीजिंम्मेदारी है। लेकिन खुद निगम में गंदगी का ढ़ेर लगा रहता है। बुधवार को भाजपा पार्षद भूपेंद्र कठैत इस संबंध में मुख्य नगर अधिकारी से मिले और उनसे डीवीडब्ल्यूएम कंपनी की शिकायत की। कठैत ने कहा कि कूड़ा उठान करने वाली कंपनी इतनी अराजक हो गई है कि वह अब निगम पिरसर में तक कूड़ा नहीं उठाती।

शिकायत के बाद कंपनी ने शाम को निगम पिरसर में रखे कूड़े दानों को साफ किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें