फोटो गैलरी

Hindi Newsफेसबुक ने भारत की लिटिल आई लैब्स का अधिग्रहण किया

फेसबुक ने भारत की लिटिल आई लैब्स का अधिग्रहण किया

सोशल नेटवकिर्ंग वेबसाइट फेसबुक ने बुधवार को बेंगलूर की कंपनी लिटिल आई लैब्स का अधिग्रहण कर लिया। इस सौदे की राशि का खुालासा नहीं किया गया है। फेसबुक का यह भारत में अपनी तरह का पहला सौदा है। लिटिल आई...

फेसबुक ने भारत की लिटिल आई लैब्स का अधिग्रहण किया
एजेंसीWed, 08 Jan 2014 07:46 PM
ऐप पर पढ़ें

सोशल नेटवकिर्ंग वेबसाइट फेसबुक ने बुधवार को बेंगलूर की कंपनी लिटिल आई लैब्स का अधिग्रहण कर लिया। इस सौदे की राशि का खुालासा नहीं किया गया है। फेसबुक का यह भारत में अपनी तरह का पहला सौदा है।

लिटिल आई लैब्स मोबाइल एप्प डेवलपरों के लिए निगरानी टूल आदि बनाती है। लिटिल आई लैब्स ने अपनी वेबसाइट पर इस सौदे की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि वह फेसबुक जैसी साख वाली कंपनी का हिस्सा बन रही है।

सौदे की राशि का खुालासा नहीं किया गया है, लेकिन रपटों के अनुसार यह 1.0-1.5 करोड़ डॉलर के बीच हो सकता है। उल्लेखनीय है कि लिटिल आई लैब्स की स्थापना लगभग साल भर पहले बेंगलूर के गिरिधर मूर्ति, कुमार रंगराजन, सत्यम कुंडुला तथा लक्ष्मण काकीराला ने की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें