फोटो गैलरी

Hindi Newsसर्द हवाओं ने लगाया अमेरिका में आपातकाल, टूटा रिकॉर्ड

सर्द हवाओं ने लगाया अमेरिका में आपातकाल, टूटा रिकॉर्ड

अमेरिका के उत्तर पूर्व में चल रही आर्कटिक हवाओं ने कई नए इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। अमेरिका की आधी आबादी यानी करीब 18.7 करोड़ लोग रिकॉर्ड तोड़ ठंड की चपेट में हैं। अमेरिका में न्यूनतम...

सर्द हवाओं ने लगाया अमेरिका में आपातकाल, टूटा रिकॉर्ड
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 08 Jan 2014 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका के उत्तर पूर्व में चल रही आर्कटिक हवाओं ने कई नए इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। अमेरिका की आधी आबादी यानी करीब 18.7 करोड़ लोग रिकॉर्ड तोड़ ठंड की चपेट में हैं।

अमेरिका में न्यूनतम तापमान का दो दशक पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है। लगातार बर्फबारी और खराब मौसम की वजह आर्थिक राजधानी न्यूयॉर्क में भी सरकार ने आपातकाल लगाने की घोषणा की है।

न्यूयॉर्क शहर में खराब होते हालात के मद्देनजर गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए 300 सेना और एयर नेशनल गार्ड के जवानों को तैनात किया है। राहगीरों के लिए सड़क किनारे भाप का इंतजाम किया गया है।

4400 से ज्यादा उड़ानों को करना पड़ा रद्द
ठंड और बर्फीली हवाओं की वजह से सोमवार को भी अमेरिका के अलग-अलग हवाई अड्डों से 4400 से ज्यादा उड़ानों को रद्द करना पड़ा। अमेरिकी मौसम विभाग के अनुसार शिकागो स्थित ओ हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का न्यूनतम तापमान का 1988 का रिकॉर्ड तोड़ चुका है।

सोमवार को यहां शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज  किया गया, जबकि पिछला रिकॉर्ड -14 डिग्री सेल्सियस का था। 17 साल में पहली बार मिनिसोटा, शिकागो, वाशिंगटन डीसी, और दक्षिण अटलांटा के स्कूलों को भी मंगलवार तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सर्दी से सबसे अधिक अलबामा प्रांत प्रभावित है।

मैनहट्टन शहर के इमरजेंसी मैनेजमेंट की चेतावनी
- शीतलहर जिंदगी के लिए घातक हो सकती है। हाइपोथेरेमिया और फोर्स्ट बाइट जैसी बीमारियों का खतरा।
- शिकागो जू में पोलर बीयर को भी ठंड से बचाने के लिए खास इंतजाम करने पड़े हैं।
- शिकागो के ओ हारे एयरपोर्ट पर तेल और ग्लाइकोल की सप्लाई लाइन जम गई है।

जलवायु परिवर्तन है जिम्मेवार
वैज्ञानिक मान रहे हैं कि क्लाइमेट चेंज के कारण इन हवाओं का रूख अमेरिकी शहरों की ओर हो गया है। सर्दियों में हाल के सालों में गिरते तापमान के लिए पर्यावरण विज्ञानी जलवायु परिवर्तन को जिम्मेवार मान रहे हैं। 2011 में यूरोपीय देशों में रिकॉर्ड ठंड के बाद एक बार फिर 2014 में सर्दी सितम ढा रही है।

भारत में सबसे ठंडे
- 17.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा लेह में।
-19 डिग्री सेल्सियस तापमान कारगिल में।
-3.3 डिग्री सेल्सियस श्रीनगर।

मैदानी इलाकों में ठंड
0.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा आदमपुर पंजाब में।
0.5 डिग्री सेल्सियस तापमान माउंट आबू में दर्ज।
1.2 डिग्री सेल्सियस चुरू (राजस्थान)

चेतावनी
अगले 48 घंटे में हवा का कम दबाव बनने से बढ़ेगी ठंड। मैदानी इलाकों में घना कुहरा बना रहेगा। कश्मीर में अगले तीन दिन होगी भारी बर्फबारी।

अमेरिका में कहर
-50डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान मिनोसेटा और मानटेना में।
-35 डिग्री उत्तरी डकोटा के फर्गो में।
-26 डिग्री शिकागो और इंडियाना पोलिस और मीनियापोलिस में।
20 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है वाशिंगटन में सर्दी का।
50 साल का रिकॉर्ड टूट गया है वर्जिनिया प्रांत में।
4392 विमानों की उड़ानें रद्द हो चुकी हैं अमेरिका में।
3577 फ्लाइटें देरी से चल रही हैं।
20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है चार दिनों में अमेरिका में।
30,000 लोग इंडियाना प्रांत में बिना बिजली के हैं सोमवार रात से।

मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तरी और मध्य अमेरिका दो दशक के सबसे ठंडे तापमान की ओर बढ़ रहे हैं। पारा -51 डिग्री से भी नीचे तक गिरने की आशंका। डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान मिनोसेटा और मानटेना में। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें