फोटो गैलरी

Hindi News किसानों को विस्थापित कर रही है सरकार: हीरा गोप

किसानों को विस्थापित कर रही है सरकार: हीरा गोप

भुरकुंडा न्यूज फाइल- 03किसानों को विस्थापित कर रही है सरकार: हीरा गोप भुरकुंडा। हिन्दुस्तान प्रतिनिधिअखिल भारतीय किसान महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष हीरा गोप ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर देश व...

 किसानों को विस्थापित कर रही है सरकार: हीरा गोप
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 08 Jan 2014 01:02 AM
ऐप पर पढ़ें

भुरकुंडा न्यूज फाइल- 03किसानों को विस्थापित कर रही है सरकार: हीरा गोप भुरकुंडा। हिन्दुस्तान प्रतिनिधिअखिल भारतीय किसान महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष हीरा गोप ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर देश व राज्य के किसानों को विस्थापित करने पर तुली है। यह सारा खेल बहुराष्ट्रीय कंपनियां, कॉरपोरेट घराने, भूमि माफिया और बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। महासभा इसके खिलाफ क्रमवार आंदोलन के मूड में है। श्री गोप मंगलवार को भुरकुंडा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण के बाद अब तक 104 एमओयू कर सरकार ने दो लाख हेक्टेयर भूमि का सौदा किया है। परिणाम स्वरूप सूबे में विस्थापन की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रखंड अध्यक्ष सरयू मुंडा ने कहा कि झारखंड आज संक्रमण के दौर सं गुजर रहा है। कमरतोड़ मंहगाई और व्यवस्था के अभाव में किसान भूखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। श्री मुंडा ने भूमि अधिग्रहण की बजाय भूमि बचाव कानून बनाने की वकालत की। मौके पर सुलेंद्र मुंडा, मनोज मांझी, सुकर बेदिया, गोपाल करमाली, रमेश करमाली, देवलाल मुंडा, अजय सोरेन, ब्रह्मदेव मुर्मू, छोटू बेदियाद्व सुरेंद्र मुंडा आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें