फोटो गैलरी

Hindi Newsगुड़गांव के कॉल सेंटर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

गुड़गांव के कॉल सेंटर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

हरियाणा के गुड़गांव शहर स्थित एककॉल सेंटर की 30 वर्षीय महिला कर्मचारी के साथ कार्यालय में सहकर्मियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पीडिता की शिकायत के...

गुड़गांव के कॉल सेंटर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
एजेंसीTue, 07 Jan 2014 11:46 AM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के गुड़गांव शहर स्थित एककॉल सेंटर की 30 वर्षीय महिला कर्मचारी के साथ कार्यालय में सहकर्मियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

पीडिता की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जीरो एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज कर लिया और मामले को गुड़गांव स्थांतरित कर दिया।

पीडिता दक्षिण दिल्ली के आर.के.पुरम इलाके के एक हॉस्टल में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि कार्यालय में रविवार को सहकर्मियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में तीन महिला कर्मचारियों का भी नाम दर्ज है।'' दो आरोपियों की पहचान राहुल और पवन के रूप में की गई है। अधिकारी ने कहा, ''जांच जारी है। पुलिस अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें