फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिस चौकी में गोली चली, सिपाही की मौत

पुलिस चौकी में गोली चली, सिपाही की मौत

मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता। सोमवार शाम पुलिस चौकी में अचानक गोली चल गई। इससे एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। वह चार माह पूर्व ही ठाकुरद्वारा से ट्रांसफर पर कटघर आया था। घटना से मृतक के परिवार में...

पुलिस चौकी में गोली चली, सिपाही की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 07 Jan 2014 01:32 AM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता। सोमवार शाम पुलिस चौकी में अचानक गोली चल गई। इससे एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। वह चार माह पूर्व ही ठाकुरद्वारा से ट्रांसफर पर कटघर आया था। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। देर रात परिवार के लोग यहां पहुंच गए थे। गोली से मृत सिपाही सुभाष कुमार पुत्र रामगोपाल (43) धामपुर के जतिनपुर गांव का रहने वाला था।

1991 में वह पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। दो छोटे भाई डाक्टर अशोक कुमार व आनंद कुमार हैं। परिवार में पत्नी गीता देवी के अलावा दो बेटियां दीक्षा, नितिगा व निशांत हैं। चार माह पूर्व ठाकुरद्वारा से कटघर ट्रांसफर पर सुभाष आए थे। बच्चों ठाकुरद्वारा में ही किराए के मकान में किराए पर रहते हैं। इस वक्त सुभाष कुमार की तैनाती ईगल-5 पर चल रही थी। काशीपुर तिराहा चौकी में सुभाष रह रहे थे। इंस्पेक्टर कटघर एके गौड़ के मुताबिक शाम करीब पांच बजे पुलिस चौकी में गोली चलने की जानकारी मिली।

मौके पर जाकर देखा तो सुभाष कुमार खून से लथपथ पड़े हुए थे। अस्पताल ले जाने से पूर्व उनकी मौत हो गई। चौकी में मौजूद सिपाही बृजेश व जुल्फिकार से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सुभाष रायफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने से उनकी मौत हो गई। सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी गीता देवी के अलावा मृतक के भाई अशोक व आनंद कुमार पुलिस चौकी पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें