फोटो गैलरी

Hindi Newsकोहरा के आगे ट्रेन-बसों की रफ्तार धीमीं

कोहरा के आगे ट्रेन-बसों की रफ्तार धीमीं

बरेली। कार्यालय संवाददाता। कुछ दिनों से कोहरा और कड़ाके की ठंडे ने बस- ट्रेनों की गति धीमी कर दी है। ट्रेनों के समय से न आने पर यात्रियों की संख्या कम हो गई हैं। दो से दस घंटे ट्रेनें लेट चल रही हैं।...

कोहरा के आगे ट्रेन-बसों की रफ्तार धीमीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 07 Jan 2014 01:31 AM
ऐप पर पढ़ें

बरेली। कार्यालय संवाददाता। कुछ दिनों से कोहरा और कड़ाके की ठंडे ने बस- ट्रेनों की गति धीमी कर दी है। ट्रेनों के समय से न आने पर यात्रियों की संख्या कम हो गई हैं। दो से दस घंटे ट्रेनें लेट चल रही हैं। अगर रोडवेज बसों को देखा जाए तो ठंड से निगम को तगड़ा झटका लगा है। आठ से दस लाख की कमाई प्रतिदिन कम हो गई है।

सोमवार को ट्रेनों का बुरा हाल था। दिल्ली-डिबरूगढ़ एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी से दोपहर 12.35 बजे जंक्शन आई। अर्चना एक्सप्रेस से 12.13 बजे पहुंची। शाहजहांपुर पैसेंजर सुबह 9.20 पर जाती है, लेकिन दोपहर 12.35 बजे रवाना की गई। हिमगिरि एक्सप्रेस ने रिकार्ड ही तोड़ दिया। दस घंटे लेट पहुची। दोपहर 11.28 पर आने वाली यह गाड़ी शाम साढ़े आठ बजे आई। सियालदाह एक्सप्रेस एक घंटा बीस मिनट लेट थी। पश्चिमी दिशा को जाने वाली सहारनपुर पैसेंजर साढ़े पांच घंटे देरी से आई।

अवध आसाम अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से पहुंची। ठंड से 20 फीसदी यात्री ट्रेनों में कम हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें