फोटो गैलरी

Hindi Newsपब्लिक स्कूलों की किताबों की सूची सार्वजनिक करे शिक्षा विभाग

पब्लिक स्कूलों की किताबों की सूची सार्वजनिक करे शिक्षा विभाग

धनबाद/ वरीय संवाददाता। जिला पुस्तक व्यवसायी संघ ने जिला शिक्षा विभाग से पब्लिक स्कूलों में चलने वाली किताबों की सूची को सार्वजनिक करने का अनुरोध किया है। नया सत्र शुरू होने में अब अधिक समय नहीं है।...

पब्लिक स्कूलों की किताबों की सूची सार्वजनिक करे शिक्षा विभाग
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 07 Jan 2014 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद/ वरीय संवाददाता। जिला पुस्तक व्यवसायी संघ ने जिला शिक्षा विभाग से पब्लिक स्कूलों में चलने वाली किताबों की सूची को सार्वजनिक करने का अनुरोध किया है। नया सत्र शुरू होने में अब अधिक समय नहीं है। जिले में संचालित अधिकतर पब्लिक स्कूलों ने बुक लिस्ट (किताबों की सूची) विभाग को सौंप दिया है।

अब शिक्षा विभाग सत्र 2014-15 के लिए प्रक्रिया शुरू करें। ताकि किताबें सिर्फ चहि्न्ति बुक स्टोर में नहीं मिले। जिले के सभी बुक स्टोर में सभी स्कूलों की किताबें उपलब्ध होनी चाहिए। स्कूलों में अगर किताबें बदली जाती हैं तो संशोधित सूची बुक स्टोर को उपलब्ध कराई जाए।

जिला पुस्तक व्यवसायी संघ के सचवि राजेश गुप्ता व अन्य सदस्य सोमवार को डीइओ से मिलने पहुंचे थे। डीइओ धर्मदेव राय ने 10 जनवरी तक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। राजेश गुप्ता ने कहा कि 29 अप्रैल 2013 को डीसी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्राचार्यो व निदेशकों ने कई निर्णय पर सहमति जताई थी।

प्रत्येक वर्ष किताबें नहीं बदले व अन्य निर्णय को शिक्षा विभाग धरातल पर उतारें। स्कूलों में बुक स्टॉल नहीं लगाया जाए। उस समय स्कूलों ने कहा था कि समय बीत गया है। अगले सत्र से लागू किया जाएगा। समय आ गया है। शिक्षा विभाग इसे लागू कराएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें