फोटो गैलरी

Hindi Newsलोस चुनाव में होगी 77 की पुनरावृत्ति : नंदकिशोर

लोस चुनाव में होगी 77 की पुनरावृत्ति : नंदकिशोर

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वर्ष 1977 की पुनरावृत्ति होगी। कांग्रेस भ्रष्टाचार व महंगाई की प्रतीक बन गई है। जनता में...

लोस चुनाव में होगी 77 की पुनरावृत्ति : नंदकिशोर
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 07 Jan 2014 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वर्ष 1977 की पुनरावृत्ति होगी। कांग्रेस भ्रष्टाचार व महंगाई की प्रतीक बन गई है। जनता में कांग्रेस के खिलाफ जबर्दस्त उबाल है। प्रदेश कार्यालय में पटना साहबि संसदीय क्षेत्र की समीक्षा बैठक में भाजपा नेता ने कहा कि न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश में भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है।

विरोधी रेस में आने की जुगत में लग गए हैं। भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना। प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि देश में परविर्तन की आंधी चल रही है। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राजनीति मेरा प्रोफेशन नहीं, मशिन है। सांसद प्रधानमंत्री को शक्ति देने का माध्यम होते हैं। विधानसभा में मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि किसी भी चुनाव में कार्यकर्ता ही रीढ़ होते हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के बल पर ही लोस चुनाव में परचम लहरायेगी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक विनोद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मयूख, क्षेत्र के प्रभारी ब्रजेश रमण, प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश उपाध्यक्ष वशि्वनाथ भगत, प्रदेश मंत्री हेमलता वर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुषमा साहू ने भी अपने विचार रखे। बाढ़ जिलाध्यक्ष मिंटू जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें