फोटो गैलरी

Hindi Newsसपा ने गुंडाराज को बढ़ावा दिया : ब्रजेश

सपा ने गुंडाराज को बढ़ावा दिया : ब्रजेश

मौरावां। हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को हिलौली ब्लॉक के सीमावर्ती गांव असरेंदा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां राज्यसभा सदस्य ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूब चुकी...

सपा ने गुंडाराज को बढ़ावा दिया : ब्रजेश
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 07 Jan 2014 01:28 AM
ऐप पर पढ़ें

मौरावां। हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को हिलौली ब्लॉक के सीमावर्ती गांव असरेंदा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां राज्यसभा सदस्य ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूब चुकी है। विकास के नाम पर पूरे प्रदेश में लूट घसोट जारी है। मानक के अनुसार कोई कार्य नहीं हो रहा है। सपा के गुंडाराज से अधिकारी कर्मचारी तथा जनता सभी त्रस्त है।

जिंसकी देखो उसी की पिटाई सपाई करते रहते हैं। प्रकाशित खबरों को देखें, कुछ बताने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। मुजफ्फरनगर के दंगा सरकार की विफलता को दर्शा रहा रहे है।

सरकार हर मोर्चे पर विफल है। बसपा शासन की उपलब्धियों को गिनाया। पाठक ने बताया कि बसपा शासन काल में कानून व्यवस्था बिल्कुल चाक चौबंद थी। बसपा में एक सीएम होता था, इसमें कई सीएम है। श्री पाठक अपना चुनावी बिगुल फूंक चुके हैं।

यह कार्यक्रम उसी का एक हिस्सा था। गोष्ठी को अरविन्द त्रिपाठी उर्फ गुड्ड एमएलसी, अरविन्द बाजपेई आदि लोगों ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता राम चंद्र दुबे व संचालन युवा नेता संजय त्रिपाठी ने की। गोष्ठी में प्रमुख लोगों में सूबेदार गोस्वामी, सुनील रावत, अर्जुन सिंह, राकेश शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें