फोटो गैलरी

Hindi Newsसीएम से वार्ता के बाद मैक्सी कैब की हड़ताल खत्म

सीएम से वार्ता के बाद मैक्सी कैब की हड़ताल खत्म

देहरादून। हमारे संवाददाता। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से वार्ता के बाद मैक्सी कैब संचालकों ने तीन दिन से चली आ रही हड़ताल सोमवार शाम चार बजे खत्म कर दी है। मुख्यमंत्री ने पुराने वाहनों के परमिट रिन्यू...

सीएम से वार्ता के बाद मैक्सी कैब की हड़ताल खत्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 07 Jan 2014 01:27 AM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून। हमारे संवाददाता। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से वार्ता के बाद मैक्सी कैब संचालकों ने तीन दिन से चली आ रही हड़ताल सोमवार शाम चार बजे खत्म कर दी है। मुख्यमंत्री ने पुराने वाहनों के परमिट रिन्यू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) पर छूट के लिए सरकार केंद्र से भी अनुरोध करेगी।

प्रदेश के पहाड़ी मार्गो पर दस या इससे अधिक यात्री क्षमता वाली गाड़ियों के लिए एबीएस की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर मैक्सी कैब संचालक चार जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। मैक्सी कैब संचालकों की हड़ताल के कारण तीन दिन से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को उत्तराखंड परवहिन महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से सचिवालय में मिलें और अपनी समस्या बताई। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि वे एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की छूट के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे।

इसके साथ ही पुराने वाहनों के परमिट नवीनीकरण करने के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही वाहनों के लिए निर्धारित 12 वर्ष की अवधि को भी बरकरार रखा जाएगा। महासंघ महासचवि सत्यदेव उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री से आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी है।

उन्होंने बताया कि शाम चार बजे से सभी मैक्सी कैब वाहन अपने-अपने रूटों पर संचालित हो गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष संजय शास्त्री, महासचिव सत्यदेव उनियाल, राजन ममगांई, विजयपाल धने, कुंवर सिंह रावत, बलबीर सिंह नेगी, पदम सिंह रावत, युद्धवीर सिंह रावत, संजय चौहान, अनूप असवाल शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें