फोटो गैलरी

Hindi Newsपंजाब-हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी

पंजाब-हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का जबरदस्त प्रकोप जारी है और हिसार में सोमवार को का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। आज सुबह दोनों राज्यों में...

पंजाब-हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी
एजेंसीMon, 06 Jan 2014 02:38 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का जबरदस्त प्रकोप जारी है और हिसार में सोमवार को का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। आज सुबह दोनों राज्यों में कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता स्तर कम रहा और क्षेत्र में लोगों का सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

मौसम कार्यालय ने बताया कि हिसार का न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो कई सालों के बाद इस स्तर पर आया है।

पंजाब के अमृतसर और आदमपुर में भी जबरदस्त ठंड पड़ रही है और यहां का न्यूनतम तापमान क्रमश: 0.3 और 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य स्थानों में करनाल में रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस और भिवानी का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ में (4.7 डिग्री सेल्सियस), पटियाला में (4.6 डिग्री सेल्सियस) और लुधियाना में (4.7 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया।

इसके अलावा, हिसार, करनाल, अमृतसर, पटियाला, बठिंडा, नारनौल और लुधियाना सहित पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा ,जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें