फोटो गैलरी

Hindi Newsदो पक्षों के बीच चटकीं लाठियां, छह घायल

दो पक्षों के बीच चटकीं लाठियां, छह घायल

भटहट। हिन्दुस्तान संवाद गुलरहिा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल हरपुर के पांडेय टोला में रविवार को दो सगे भाइयों के परिवार में जमकर लाठियां चलीं। इसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। ...

दो पक्षों के बीच चटकीं लाठियां, छह घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 05 Jan 2014 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

भटहट। हिन्दुस्तान संवाद

गुलरहिा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल हरपुर के पांडेय टोला में रविवार को दो सगे भाइयों के परिवार में जमकर लाठियां चलीं। इसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पाण्डेय टोला निवासी स्व. बाबूलाल पाण्डेय के पुत्र विजयनाथ पाण्डेय व सूर्यनाथ पाण्डेय के परिवार के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लाठियां और ईंट पत्थर चलने लगे।

मारपीट में विजयनाथ पाण्डेय के दो पुत्र कर्मराज पाण्डेय (24) व गणेश पाण्डेय (26) तथा बहू गीता पाण्डेय पत्नी गणेश पाण्डेय (24) बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें घायलावस्था में गुलरहिा थाने ले जाया गया जहां पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उपचार के लिए भटहट प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेज दिया। मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के सूर्यनाथ पाण्डेय की पत्नी श्रीमती मिथिलेश पाण्डेय (59), सूर्यनाथ के पुत्र राहुल (14) एवं पुत्री कुमारी वंदना (20) घायल हो गईं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें