फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपाइयों ने फूंका प्रधान मंत्री का पुतला

भाजपाइयों ने फूंका प्रधान मंत्री का पुतला

चुनार। हिन्दुस्तान संवाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर उखड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौक पर सभा करने के बाद पीएम का पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष शविकुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री...

भाजपाइयों ने फूंका प्रधान मंत्री का पुतला
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 04 Jan 2014 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

चुनार। हिन्दुस्तान संवाद

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर उखड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौक पर सभा करने के बाद पीएम का पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष शविकुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं रह गई है। पहले साठ वर्षो तक नौकरी की। इसके बाद वित्तमंत्री और फिर दस वर्ष से प्रधानमंत्री बने हैं। अपने कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुद के पद से इतना मोह है कि जब भक्ति का मार्ग अपनाना चाहिए तब सोनिया और राहुल गांधी के करीबी बनकर सत्ता का लाभ ले रहे हैं।

इस उम्र में तो उन्हें पद और प्रतिष्ठा के प्रति इतना लालची नहीं होना चाहिए। कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। पूरे देश में आंतरिक सुरक्षा का खतरा उत्पन्न हो गया है। खुलेआम कांग्रेस सरकार के मंत्री लूट खसोट कर रहे हैं। यह मामला भी किसी से छिपा नहीं रह गया है। चार राज्यों के चुनाव में मिली हार इसका प्रमाण है। इसके बाद भी कांग्रेसी खुद को सुधार नहीं पा रहे हैं।

पूतला फूंकने वालों में पूर्व चेयरमैन विजय वर्मा, पूर्व चेयरमैन निर्मला आनन्द, औषधीश रस्तोगी, डा. डीके अवस्थी, रामदुलार प्रजापति, श्यामलाल बिन्द, लाल बहादुर बिन्द, विजय बहादुर बिन्द, मनीष राय, अभय आनन्द आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें