फोटो गैलरी

Hindi Newsआम आदमी पार्टी की हरकतों से कार्यकर्ताओं में निराशा

आम आदमी पार्टी की हरकतों से कार्यकर्ताओं में निराशा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्रियों द्वारा सरकारी सुविधाएं लेने पर पार्टी के चहेतों को गहरा आघात लगा है तथा कार्यकर्ताओं का मानना है कि राजनीति में उलझे, तो...

आम आदमी पार्टी की हरकतों से कार्यकर्ताओं में निराशा
एजेंसीSat, 04 Jan 2014 01:19 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्रियों द्वारा सरकारी सुविधाएं लेने पर पार्टी के चहेतों को गहरा आघात लगा है तथा कार्यकर्ताओं का मानना है कि राजनीति में उलझे, तो उनकी भी दुर्गति हो कर रहेगी।
      
आप सरकार की सादगी और सद्भाव को देख कर आम आदमी को राजनीति में नई परिभाषा गढने की उम्मीद जागी थी, लेकिन सरकार बनने के तत्काल बाद ही मंत्रियों को गाड़ी लेने की जल्दबाजी से यह अहसास हुआ कि राजनीति अपना असर दिखाये बिना नही रहती।
       
दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद राजस्थान में भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के विकल्प के रुप में आप पार्टी के उभरने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अब इस पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है। 
    
राज्य में आप का इतना असर दिखाई देने लगा है कि सडकों पर अब कई लोग आप की टोपी पहने घूम रहे हैं तथा चौक चौराहों पर बातचीत का केन्द्र बिन्दु भी आप ही बना हुआ है। पहली बार आम लोगों को यह लगा कि राजनीति धन बल और बाहुबलियों से निकल कर आम आदमी की पहुंच में आ रही है। जो लोग राजनीति में आने के लिये अब तक प्रयास कर रहे थे उन्हें भी अपना सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।
        
आप के कार्यकर्ताओं को लगे झटके के बीच यह भी माना जा रहा है कि शुरुआती दौर में अड़चनें आ जाती हैं तथा जल्द ही सब कुछ ठीक हो जायेगा। इन कार्यकर्ताओं का मानना है कि वे उचित मंच पर इस मामले को उठायेंगे, ताकि आम पार्टी अपने महान उद्देश्य से भटक न जाये तथा पूरे देश का नेतृत्व करे।
       

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें