फोटो गैलरी

Hindi Newsसमय पर मिले ठेका श्रमिकों को वेतन : यूनियन

समय पर मिले ठेका श्रमिकों को वेतन : यूनियन

रांची। श्रम शक्ति वर्कर्स यूनियन ने एचइसी के सप्लाई कर्मियों को समय पर वेतन देने की मांग प्रबंधन से की है। यूनियन के महामंत्री जीवेश सिंह सोलंकी ने कहा है कि एचइसी के ठेका श्रमिकों को हर माह की सात...

समय पर मिले ठेका श्रमिकों को वेतन : यूनियन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 04 Jan 2014 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। श्रम शक्ति वर्कर्स यूनियन ने एचइसी के सप्लाई कर्मियों को समय पर वेतन देने की मांग प्रबंधन से की है। यूनियन के महामंत्री जीवेश सिंह सोलंकी ने कहा है कि एचइसी के ठेका श्रमिकों को हर माह की सात तारीख को वेतन मिल जाता था। पिछले चार महीने से वेतन में विलंब हो रहा है। ठेका श्रमिक एचइसी के अल्प वेतन भोगी हैं। समय पर वेतन नहीं मिलने से बच्चों की फीस भी समय पर जमा नहीं कर पा रहे हैं।

प्रबंधन से शीघ्र वेतन भुगतान करने की मांग की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें