फोटो गैलरी

Hindi Newsसरकार के कामकाज पर जयराम ने लिया फिडबैक

सरकार के कामकाज पर जयराम ने लिया फिडबैक

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो। सरकार के कामकाज की समीक्षा के एक दिन पहले केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की। जयराम झारखंड सरकार की समन्वय समिति...

सरकार के कामकाज पर जयराम ने लिया फिडबैक
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 04 Jan 2014 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो। सरकार के कामकाज की समीक्षा के एक दिन पहले केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की। जयराम झारखंड सरकार की समन्वय समिति के अध्यक्ष भी हैं। बैठक शुक्रवार को बीएनआर होटल में हुई, जिसमें कांग्रेस मंत्रियों के अलावा विधायक भी शामिल हुए। मंत्री मन्नान मल्लिक और विधायक राजेश रंजन बैठक में नहीं पहुंचे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत मौजूद थे। बैठक में विधायकों ने सरकार के कामकाज पर नाराजगी जताई। साथ ही कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए गए। विधायकों ने कहा कि मंत्री उनकी नहीं सुन रहे हैं।

आज होगी सरकार के कामकाज की समीक्षासमन्वय समिति पहली बार सरकार के कामकाज की समीक्षा करेगी। बैठक में हर मंत्री को अपने कामों का लेखा-जोखा देना है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे। बैठक में मंत्रियों की बयानबाजी से लेकर सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की भी समीक्षा होगी। लोकसभा सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें