थाना प्रभारी को हटाने पर एसोसिएशन का एतराज
रांची। संवाददाता। मनिका थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह को हटाने का विरोध झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने किया है। मिथिलेश पर एक युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। 28...
रांची। संवाददाता। मनिका थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह को हटाने का विरोध झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने किया है। मिथिलेश पर एक युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। 28 दसिंबर को मनिका में एक नाबालिग छात्रा के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। एफआइआर दर्ज किए जाने के बाद मनिका पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।
युवक का संबंध सत्ताधारी दल से था। रिहाई के बाद नाबालिक युवती को थाने में रखा गया था। युवती को बाद में रांची लाया गया था। यहां से लौटने के बाद युवती ने थानेदार और एक पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
अधिकारियों से करेंगे शिकायत एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए गृहविभाग के प्रधान सचवि, डीजीपी को वह लिखेंगे।