फोटो गैलरी

Hindi Newsपेड़ से लटकती युवक की लाश बरामद

पेड़ से लटकती युवक की लाश बरामद

फतेहपुर प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दुमा गांव स्थित शुक्रवार को जोरिया के किनारे एक युवक की शव बरामद किया गया। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह ग्रामीण शौच के...

पेड़ से लटकती युवक की लाश बरामद
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 04 Jan 2014 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दुमा गांव स्थित शुक्रवार को जोरिया के किनारे एक युवक की शव बरामद किया गया। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह ग्रामीण शौच के लिए शुक्रवार को जोरिया की ओर गए थे। जहां ग्रामीणों की नजर पेड़ पर टंगी लाश पर पड़ी। लाश मिलने की खबर मुखिया आशुतोष सोरेन को जैसे ही लगी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस ने जोरिया किनारे पीपल के पेड़ पर मॉफलर से लटकती युवक की नंगी लाश बरामद की।

आसपास खोजबीन करने पर मृतक का पैंट बरामद हुआ। पैंट के पर्स में एटीएम कार्ड तथा पहचान पत्र मिला। उसके आधार पर पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम सताबुल साह पिता गंडू साह (वर्ष 35) बताया गया। मृतक पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिला के बाराबनी क्षेत्र के मदनपुर का निवासी है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी मो जुल्फेकार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है।

बताया कि मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें