फोटो गैलरी

Hindi Newsगैंगरेप के खिलाफ छात्र राजद ने किया प्रदर्शन

गैंगरेप के खिलाफ छात्र राजद ने किया प्रदर्शन

आरा। कोलकाता में बिहार की शाम्भवी के साथ हुए गैंगरेप के खिलाफ छात्र राजद ने जैन कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका। पुतला दहन...

गैंगरेप के खिलाफ छात्र राजद ने किया प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 04 Jan 2014 01:09 AM
ऐप पर पढ़ें

आरा। कोलकाता में बिहार की शाम्भवी के साथ हुए गैंगरेप के खिलाफ छात्र राजद ने जैन कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका। पुतला दहन के बाद सभा हुई। मोनू ने कहा कि पश्चिम बंगाल की महिला मुख्यमंत्री के राज में बहन व बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पीड़ित परिवार को डराया -धमकाया जा रहा है। ममता बनर्जी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इस मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। मुख्यमंत्री द्वारा इस मामले में ठोस निर्णय नहीं लिये जाने के खिलाफ छात्र राजद पूरे बिहार में आंदोलन करेगा। कार्यक्रम का नेतृत्व मोनू सिंह विराट ने किया। संचालन महाराजा कॉलेज इकाई के अध्यक्ष भीम कुमार ने किया। प्रदर्शन करने वालों में मनीष राय, प्राची कुमारी, नेहा कुमारी, कामनी कुमारी, प्रिया कुमारी, आलोक रंजन, राजा पासवान व अन्य उपस्थित थे।

आ.सं.।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें