फोटो गैलरी

Hindi Newsसिलेंडर फटने से मैकेनिक की मौत

सिलेंडर फटने से मैकेनिक की मौत

नोएडा। कार्यालय संवाददाता सिलेंडर फटने से सेक्टर-16 की एक दुकान में मैकेनिक की मौत हो गई। इससे पहले मैकेनिक को झुलसी अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।...

सिलेंडर फटने से मैकेनिक की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 03 Jan 2014 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। कार्यालय संवाददाता

सिलेंडर फटने से सेक्टर-16 की एक दुकान में मैकेनिक की मौत हो गई। इससे पहले मैकेनिक को झुलसी अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-16 मोटर मार्केट में नसीम की दुकान है। नसीम की दुकान पर खोडा कालोनी में रहने वाला भोले (19) बतौर मैकेनिक काम करता है। शुक्रवार शाम को करीब साढ़े चार बजे नसीम का भाई खान पेटिंग करने का काम कर रहा था।

इसी दौरान भोले ने कुछ काम के लिए सिलेंडर को चालू ही किया था कि वह फट गया। सिलेंडर फटने से भोले घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से भोले को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सिलेंडर फटने से दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। सिलेंडर फटने की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर बिगड्रे की गाड़ी भी पहुंच गई थी। इसके अलावा काफी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें