फोटो गैलरी

Hindi Newsदेवरानी को केरोसिन छिड़क कर जलाने का आरोप

देवरानी को केरोसिन छिड़क कर जलाने का आरोप

शाहपुर। कस्बे में शुक्रवार को मामूली कहासुनी पर एक महिला ने अपनी देवरानी पर किरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया,...

देवरानी को केरोसिन छिड़क कर जलाने का आरोप
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 03 Jan 2014 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

शाहपुर। कस्बे में शुक्रवार को मामूली कहासुनी पर एक महिला ने अपनी देवरानी पर किरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित के भाई ने आरोपी जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पलड़ा गांव निवासी पीड़िता के भाई मीर हसन ने बताया कि उसकी बहन रुकसाना की शादी शाहपुर के शमशाद से दस वर्ष पहले हुई थी। शुक्रवार की सुबह की बात को लेकर उसकी जेठानी से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी बीच जेठानी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और दौड़ कर केरोसिन से भरा केन और माचिस लाई। आरोपी ने रुकसाना पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी।

इससे वह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसे निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद उसे जिला अस्पताल में लगाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बनी थी। हादसे में युवक घायलशाहपुर। शाहपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गांव सांझक के पास शुक्रवार की रात दिलशाद किसी वाहन की चपेट में आ गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वह काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा।

बाद में राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह किसी कार्य से सांझक गांव में गया था। जब वह सड़क पार कर रहा था तभी उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें