फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजयुमो ने राहुल का पुतला फूंका, लाठीचार्ज

भाजयुमो ने राहुल का पुतला फूंका, लाठीचार्ज

उत्तर प्रदेश में भाजपा के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय के मुख्य द्वार के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस...

भाजयुमो ने राहुल का पुतला फूंका, लाठीचार्ज
एजेंसीThu, 02 Jan 2014 01:29 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में भाजपा के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय के मुख्य द्वार के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई और पुलिस ने पुतला फूंकने वाले भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।

राजधानी के मॉल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने घुसकर राहुल का पुतला फूंकने की कोशिश की, लेकिन द्वार पर डंडे लिए खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। दोनों पक्षों में इस दौरान हाथापाई भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया, लेकिन इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने द्वार के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती की बात करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वह केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ बातें करके दिखावा करते हैं। गौरतलब है कि सिंह पर एक बिजली कंपनी से रिश्वत लेकर उसे फायदा पहुंचाने का आरोप है।

उधर, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी राजनीतिक दल के कार्यालय के द्वार पर पुतला फूंकना गलत है। लोकतंत्र में सबको विरोध करने का अधिकार है लेकिन उसकी मर्यादा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें