फोटो गैलरी

Hindi Newsएक सप्ताह तक कोहरा कर सकता है परेशान

एक सप्ताह तक कोहरा कर सकता है परेशान

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता बुधवार को नोएडा के न्यूनतम तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। इससे लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी से राहत मिली। दिन में धूप भी खिली मगर बादलों की आवाजाही से लोग...

एक सप्ताह तक कोहरा कर सकता है परेशान
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Jan 2014 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता

बुधवार को नोएडा के न्यूनतम तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। इससे लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी से राहत मिली। दिन में धूप भी खिली मगर बादलों की आवाजाही से लोग ज्यादा देर तक धूप नहीं सेंक सके। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतविार दोपहर बाद से मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा, जिससे ठिठुरन भरी सर्दी नहीं पड़ेगी।

दिन का तापमान भी सामान्य (17 डिसे) के करीब ही रहेगा। हालांकि एक सप्ताह तक सुबह के वक्त कोहरा रहेगा। किसी दिन यह घना तो किसी दिन हल्का छाएगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. रणजीत सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बृहस्पतविार दोपहर तक विदा हो जाएगा। इससे बृहस्पतविार दोपहर के बाद तेज धूप खिल सकती है। पहाड़ो पर बर्फबारी से आद्र्रता बहुत अधिक है। एनसीआर में अधिकतम आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत तक पहुंच रहा है, जिससे अगले एक सप्ताह तक कोहरा रहेगा।

अधिकतम तापमान 18.2 डि.से.न्यूनतम तापमान 10.6 डि.से.अधिकतम आद्र्रता 100 फीसदीन्यूनतम आद्र्रता 78 फीसदी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें