फोटो गैलरी

Hindi Newsकलेक्ट्रेट में आप ने लगाई झाडू

कलेक्ट्रेट में आप ने लगाई झाडू

ग्रेटर नोएडा/वरिष्ठ संवाददाता सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के ख्लिाफ बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट में झाड़ाू लगाकर भ्रष्टाचार का विरोध...

कलेक्ट्रेट में आप ने लगाई झाडू
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Jan 2014 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा/वरिष्ठ संवाददाता

सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के ख्लिाफ बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट में झाड़ाू लगाकर भ्रष्टाचार का विरोध किया। इन लोगों ने घोषणा की कि यह अभियान जिले भर के सरकारी कार्यालयों में चलेगा। नेतृत्व कर रहे मनवीर भाटी ने कहा कि जिले के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार हावी है। सरकारी कर्मचारी आम आदमी का काम करने के लिए रशि्वत ले रहे हैं। किसानों और आप के कार्यकर्ताओं के बैठक करने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय के सामने झाड़ लगाई।

मनवीर ने बताया कि अकेले कलेक्ट्रेट ही नहीं जिले भर के हर सरकारी कार्यालय और तहसीलों में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ झाड़ चलाई जाएगी। कार्यक्रम में बाबा ओम प्रकाश गांधी, अजब सिंह प्रधान, योगेंद्र सिंह, अजय, डॉ. जगदीश नागर, भीम सिंह, जय सिंह शर्मा, रणवीर सिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें