Hindi Newsकेजरीवाल को कहलगांव आने का भेजा निमंत्रण
केजरीवाल को कहलगांव आने का भेजा निमंत्रण
कहलगांव (सं.सू.)। आम आदमी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भागलपुर आने का न्योता दिया। साल 2014 के प्रथम दिन प्रखंड अध्यक्ष गौतम सरकार के नेतृत्व में पार्टी...
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Jan 2014 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें
कहलगांव (सं.सू.)। आम आदमी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भागलपुर आने का न्योता दिया। साल 2014 के प्रथम दिन प्रखंड अध्यक्ष गौतम सरकार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शोभनाथपुर, रिफातपुर, ओगरी, नंदलालपुर जाकर करीब दो सौ सदस्य बनाये। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 5 जनवरी से जनसम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर गौतम बिहारी, चिंकू सिंह रघुवंशी, ज्ञानेश्वर कुमार, जफीर खां, महेश सिंह, नुर आलम, अविनाश पाठक एवं शिशिर आनंद उपस्थित थे।