फोटो गैलरी

Hindi Newsएनएसयूआई कार्यकर्ताओं का राजनाथ के घर के बाहर प्रदर्शन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का राजनाथ के घर के बाहर प्रदर्शन

राहुल गांधी के आवास के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के एक दिन बाद बुधवार को कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने राजनाथ सिंह के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा पर...

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का राजनाथ के घर के बाहर प्रदर्शन
एजेंसीWed, 01 Jan 2014 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

राहुल गांधी के आवास के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के एक दिन बाद बुधवार को कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने राजनाथ सिंह के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया और इनमें से कुछ को उस समय हिरासत में लिया गया जब वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आधिकारिक आवास की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि भाजपा में भ्रष्टाचार है और दूसरों पर आरोप लगाने से पहले पार्टी अपना दामन साफ करे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए काफी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था और अवरोधक लगाए गए थे।

कल, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर स्पष्टीकरण की मांग की थी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने वीरभद्र सिंह के इस्तीफे की मांग भी की थी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें