फोटो गैलरी

Hindi News बसपा विधायक गुड्डू पंडित गिरफ्तार

बसपा विधायक गुड्डू पंडित गिरफ्तार

डिबाई के दबंग बसपा विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को नोयडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जेड सिक्योरिटी प्राप्त गुड्डू पंडित पर अपनी प्रेमिका से बलात्कार, अगवा कर मारपीट और धोखाधड़ी करने का आरोप...

 बसपा विधायक गुड्डू पंडित गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

डिबाई के दबंग बसपा विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को नोयडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जेड सिक्योरिटी प्राप्त गुड्डू पंडित पर अपनी प्रेमिका से बलात्कार, अगवा कर मारपीट और धोखाधड़ी करने का आरोप है। उनके खिलाफ काशीरामनगर में शीतल बिड़ला नाम की युवती ने मुकदमा लिखाया था। विधायक के प्रभाव में गलत विवेचना करने वाले बुलंदशहर के रामघाट थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है। कभी अमरमणि त्रिपाठी के करीबी रहे गुड्डू की पहचान उस वक्त बननी शुरू हुई जब मधुमिता कांड में सीबीआई ने उन्हें अपना गवाह बनाया।ड्ढr ड्ढr असम में विस्फोट 5 मरे,46 घायलड्ढr गुवाहाटी (वार्ता)। असम में भारत-बंगलादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप कुमारीकाटा में यूनाईटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) उग्रवादियों के विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई तथा 46 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार विस्फोट करीब दो बजे भीड़भाड़ वाले साप्ताहिक हाट में हुआ। घायलों में छह की हालत गंभीर है और 40 से ज्यादा लोगों को मामूली चोटें पहुंची है। घायलों में 12 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस को विस्फोट के पीछे उल्फा की 70वीं बटालियन का हाथ होने का संदेह है। वरिष्ठ अधिकारी विस्फोट स्थल पर पर पहुंच गए हैं। 28 वीं बटालियन की संघर्ष विराम की घोषणा के बाद सरकार पर संगठन को विभाजित करने का आरोप लगा रही उल्फा के रविवार के विस्फोट में बारे में कहा जा रहा है कि उसने बदले की कार्रवाई के तौर पर ऐसा किया है।ड्ढr ड्ढr अभिनेत्री गिरफ्तारड्ढr नई दिल्ली (एजेंसी)। नई दिल्ली पुलिस ने रविवार को भोजपुरी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री को 3 करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। अभिनेत्री के साथ एक नाक्षीरियाई व्यक्ित को भी गिरफ्तार किया गया है।ड्ढr ड्ढr खाद्यान्न संकट नकलीड्ढr नई दिल्ली (वार्ता)। विशेषज्ञों के अनुसार खाद्यान्न संकट से भले ही विश्व के राष्ट्र जूझ रहे हों लेकिन इसका देश पर कोई असर नहीं है। यह समस्या वास्तविक नहीं है बल्कि बनावटी है और इसमें माफिया की मिलीभगत है। रूस की राजधानी मास्को में एक लाइव टीवी शों में योजना आयोग के सदस्य प्रोफेसर अभिजीत सेन ने कहा कि खाद्यान्न का वर्तमान संकट कृत्रिम है। संकट है नहीं बल्कि बनाया गया है।ड्ढr ड्ढr मंत्री पर आरोपड्ढr कुआलालंपुर (प्रेट्र)। मलेशिया के मुख विपक्षी नेता अनवर इब्राहीम को अपने एक सहयोगी के साथ समलैंगिक संबंध बनान का आरोप लगाया गया है और कयास है कि उन्हें उसी आरोप में फिर गिरफ्तार किया जा सकता है जिसमें उसमें एक दशक पहले उन्हें जेल भेजा गया था। उधर 60 वर्षीय पूर्व उप प्रधानमंत्री ने समलैंगिकता के ताजा आरोपों को पूरी तरह मनगढंत करार दिया। पुलिस इस मामल की जांच कर रही है।ड्ढr ड्ढr छात्राओं को मुफ्त पासड्ढr भरूच (वार्ता)। रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने रविवार को घोषणा की कि रेल 12वीं तक की छात्राओं को मुफ्त रेलयात्रा की सुविधा देगी। गुजरात में भरूच के निकट सामनी गांव में दो छोटी पटरियों के रेल मार्गों को बड़ी पटरियों में परिवर्तित करने के कार्य के शिलान्यास हेतु आयोजित एक समारोह में श्री यादव ने कहा कि 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को नि:शुल्क रेल पास दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे पटरियों के आसपास की जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा। पश्चिम रेलवे सूत्रों के अनुसार भरूच से दाहेज तक गेज परिवर्तन में 200.25 करोड़ और अंकलेश्वर से राजपिपला तक गेज परिवर्तन में करीब 200 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें