फोटो गैलरी

Hindi News उप्र में बारिश का कहर, 11 मरे

उप्र में बारिश का कहर, 11 मरे

उत्तरप्रदेश मंे रविवार से लगातार हो रही बारिश से विभिन्न जिलांे मंे अब तक 11 लोगांे की मौत हो चुकी है, जबकि 40 से अधिक घायल हुए हैं तथा दर्जनांे मकान ढह गए हैं। अंबेडकरनगर जिले के टांडा थाना...

 उप्र में बारिश का कहर, 11 मरे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरप्रदेश मंे रविवार से लगातार हो रही बारिश से विभिन्न जिलांे मंे अब तक 11 लोगांे की मौत हो चुकी है, जबकि 40 से अधिक घायल हुए हैं तथा दर्जनांे मकान ढह गए हैं। अंबेडकरनगर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के हंसवर और रुस्तमपुर गांव मंे कच्चे मकानांे की दीवारे ढहने से 5 लोगांे की मौत हो गई। जिलाधिकारी विकास कोठलवाल ने बताया कि सभी मृतकांे के निकट संबंधियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। इसके अलावा प्रशासन विभिन्न इलाकों में राहत दलों को भेज रहा है। कौशांबी जिले मंे पश्चिमी शरीरा थाना क्षेत्र के भवनसुरी गांव मंे तीन महिलाआें समेत चार लोगांे की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए। जिलाधिकारी चरणजीत सिंह ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के सेनवे मोगरहा गांव मंे दो महिलाआें की मौत हो गई और 12 से अधिक घायल हो गए। फैजाबाद जिले मंे रविवार को हुई भीषण बारिश से गुलाबनगर कॉलोनी की दलित बस्ती पूरी तरह से जलमग्न हो गई। यहां भी मकान ढहने से 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राजधानी लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्र इटौंजा में तीन गांव जलमग्न हो गए हैं। यहां 6 लोगों के घायल होने की खबर है। जिसमें घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें