फोटो गैलरी

Hindi News आज जनता की बारी,पूरी तैयारी मतदान का समय -

आज जनता की बारी,पूरी तैयारी मतदान का समय -

सुबह 7 से 3 बजे तकड्ढr कुल मतदाता- 70, 68534ड्ढr पुरुष- 37 लाख 15441ड्ढr महिला- 33 लाख 531कुल प्रत्याशी- 85ड्ढr मतदान केंद्र- इवीएम- 11826ड्ढr माइक्रो ऑब्जर्बर- 1800हिन्दुस्तान ब्यूरो...

 आज जनता की बारी,पूरी तैयारी मतदान का समय -
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सुबह 7 से 3 बजे तकड्ढr कुल मतदाता- 70, 68534ड्ढr पुरुष- 37 लाख 15441ड्ढr महिला- 33 लाख 531कुल प्रत्याशी- 85ड्ढr मतदान केंद्र- इवीएम- 11826ड्ढr माइक्रो ऑब्जर्बर- 1800हिन्दुस्तान ब्यूरो रांची चुनावी जंग में पहले चरण के फैसले की घड़ी आ गयी है। राज्य में लोकसभा की छह सीटों के सत्तर लाख से भी ज्यादा वोटरों के दिलों में उमड़ रहा तूफान गुरुवार को इवीएम में कैद हो जायेगा। चतरा, पलामू, हाारीबाग, कोडरमा, खूंटी और लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक वोट डाले जायेंगे।ड्ढr इस चरण में कुल 85 प्रत्याशियों की किस्मत लिखी जानी है। इस चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों का भविष्य तय होना है, उनमें केंद्रीय मंत्री रामेश्वर उरांव, दो पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और कड़िया मुंडा, राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व विधानसभाध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी, झारखंड-बिहार के चार पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, नागमणि, सुदर्शन भगत और राधाकृष्ण किशोर शामिल हैं। इनके अलावा सीपीआइ के राज्य सचिव भुवनेश्वर मेहता, विधायक निएल तिर्की, सौरभ नारायण सिंह, पूर्व विधायक विष्णु भैया, लक्ष्मण स्वर्णकार शामिल हैं।ड्ढr इस बीच पलामू में बुधवार को नक्सली हमले से उपजी आशंकाओं के बीच चुनाव आयोग और राज्य प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मुकम्मल इंतजामात का दावा किया है। पहले चरण में कुल मतदान केंद्रों पर वोट डाले जायेंगे।ड्ढr इसके लिए 11826 इवीएम की व्यवस्था की गयी है। आयोग का दावा है कि इनमें से 85 फीसदी बूथों पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और सशस्त्र बलों की तैनाती रहेगी। ग्रामीण एवं उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों चाक-चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है। सभी क्षेत्रों में मतदान के दिन हेलीकॉप्टर से निगरानी की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा 1800 माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें