फोटो गैलरी

Hindi News कंधार में सांसद की गोली मार कर हत्या

कंधार में सांसद की गोली मार कर हत्या

अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में एक संसद सदस्य की कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। प्रांत के झारई जिले के गवर्नर नियाज मोहम्मद सरहदी ने जानकारी दी। सरहदी ने बताया कि सांसद...

 कंधार में सांसद की गोली मार कर हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में एक संसद सदस्य की कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। प्रांत के झारई जिले के गवर्नर नियाज मोहम्मद सरहदी ने जानकारी दी। सरहदी ने बताया कि सांसद हबीबुल्ला जान की शुक्रवार रात झारई में गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। किसी संगठन ने भी इसकी अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें