फोटो गैलरी

Hindi News इंदौर में कफ्यरू जारी, कुछ देर के लिए दी गई ढील

इंदौर में कफ्यरू जारी, कुछ देर के लिए दी गई ढील

मध्य प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में गुरुवार को भारत बंद के दौरान भड़की हिंसा के बाद लगा कफ्यरू शनिवार को भी जारी रहा, हालांकि प्रशासन ने लोगों को जरूरत का सामान खरीदने का मौका देने के लिए...

 इंदौर में कफ्यरू जारी, कुछ देर के लिए दी गई ढील
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में गुरुवार को भारत बंद के दौरान भड़की हिंसा के बाद लगा कफ्यरू शनिवार को भी जारी रहा, हालांकि प्रशासन ने लोगों को जरूरत का सामान खरीदने का मौका देने के लिए कफ्यरू में कुछ समय की ढील दी। पिछले दो दिनों से हिंसा की आग में जल रहे इंदौर में लगभग 16 घंटे से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है, इससे पुलिस और प्रशासन ने कुछ राहत की सांस ली है। इंदौर के कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘शनिवार को हालात कुछ ठीक है। शहर के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर सुबह दूध जसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए प्रशासन ने आधे घंटे की ढील दी थी। प्रशासन ने कफ्यरू के दौरान जरूरी सामान की आपूर्ति, चिकित्सा सेवाओं और यात्रा के लिए भी विशेष रियायत दी हैं।’’ पुलिस अधीक्षक आरके चौधरी के अनुसार पुलिस बल स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। शुक्रवार को दो लोगों की मौत के मामले में तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि शाम को शहर के हालात की समीक्षा होगी और उसके बाद ही जिला प्रशासन कफ्यरू की अवधि बढ़ाने अथवा कम करने के मुद्दे पर कोई फैसला लेगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है और सुरक्षा बलों की टुकड़ियां गश्त कर रही हैं। इंदौर में भड़की हिंसा में छह लोग मारे जा चुके हैं और 24 से अधिक घायल हुए हैं। पुलिस ने अब तक दो सौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें