फोटो गैलरी

Hindi News औंधे मुंह गिरे शेयर बाजार, रफ्तार पर लगा ब्रेक

औंधे मुंह गिरे शेयर बाजार, रफ्तार पर लगा ब्रेक

पिछले आठ कारोबारी सत्र से लगातार तेज बने रहे घरेलू शेयर बाजारों की रफ्तार को गुरुवार को मुनाफा वसूली ने जबरदस्त ब्रेक लगाया और यह औंधे मुंह गिरे। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने 337 अंकों का और...

 औंधे मुंह गिरे शेयर बाजार, रफ्तार पर लगा ब्रेक
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछले आठ कारोबारी सत्र से लगातार तेज बने रहे घरेलू शेयर बाजारों की रफ्तार को गुरुवार को मुनाफा वसूली ने जबरदस्त ब्रेक लगाया और यह औंधे मुंह गिरे। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने 337 अंकों का और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 114 अंकों का गोता लगाया। अमेरिका और चीन जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बाजारों से मिला जुला संकेत मिलने तथा देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा की खबरों का असर बाजार पर साफ दिखाई पड़ा। बुधवार को बाजार को 11 हजार के स्तर से ऊपर ले जाने में बड़ी भूमिका अदा करने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली ने भी सूचकांकों को नीचे धकेला। जिससे सेंसेक्स ने 337.33 अंकों का तथा निफ्टी ने 114.65 अंकों का गोता लगाया। एशियाई और यूरोपीय बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली का जोर रहने से हालांकि बाजार मजबूती के साथ खुले और संेसेक्स नें 11367.23 के ऊंचे स्तर को भी छुआ। लेकिन सत्र के बीच में मुनाफा वसूली के दबाव में यह एक समय 1000.47 अंक तक गिरा और फिर संभलते हुए 100 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की शुरुआत बुधवार के मुकाबले तेज रही और यह 3511.25 के स्तर तक गया, लेकिन बाद में यह 114.65 अंकों की गिरावट के साथ 3360 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के मिडकैप में 163.16 अंकों की गिरावट आई। स्मॉल कैप भी 1अंक गिरा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें