फोटो गैलरी

Hindi News बकाया मांगने पर महिलाकी हत्या

बकाया मांगने पर महिलाकी हत्या

प्रखंड के जतिया गांव में बकाया मांगने पर एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बुधवार की रात करीब 11 बजे हुई इस घटना की प्राथमिकी 52 वर्षीया मृतका व सीवान जिले की रघुनाथ निवासी रामावती देवी के पति...

 बकाया मांगने पर महिलाकी हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के जतिया गांव में बकाया मांगने पर एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बुधवार की रात करीब 11 बजे हुई इस घटना की प्राथमिकी 52 वर्षीया मृतका व सीवान जिले की रघुनाथ निवासी रामावती देवी के पति सूर्यदेव सिंह ने दर्ज कराकर जतिया के ही रामायण तिवारी, भोला तिवारी और उमेश तिवारी को अभियुक्त बनाया है।ड्ढr ड्ढr अररिया में नौकर की पीटकर हत्याड्ढr कुर्साकांटा (अररिया) (सं.सू.)। सिकटी थाना क्षेत्र के कुंआपोखर गांव में चोरी के आरोप में गृहस्वामी ने नौकर की जमकर पिटाई की। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। परिानों ने गृहस्वामी के घर का घंटों घेराव किया। पुलिस ने गांव में व्याप्त तनाव को नियंत्रित किया।ड्ढr ड्ढr जीप दुर्घटनाग्रस्त 15 बाराती घायलड्ढr साहेबपुरकमाल (बेगूसराय) (सं.सू.)। खगड़िया जिले के ठुठी मोहनपुर से बलिया थाना क्षेत्र के सोनदीपी दियारा जा रही बारातियों से लदी कमाण्डर जीप रघुनाथपुर ढ़ाला के समीप एनएच. 31 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे उस पर सवार 15 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के बाद बेगूसराय रफर कर दिया गया। ठुठी मोहनपुर से कमाण्डर जीप बीआर 34पी-03पर डेढ़ दर्जन से भी अधिक लोग सवार होकर सोनदीपी (बलिया) निवासी भूखी राम के यहां बारात जा रहे थे। रघुनाथपुर गांव के सामने एन.एच. पर एक ट्रक में जीप ने धक्का मार दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें