फोटो गैलरी

Hindi News पार्टियों ने लोस चुनाव के लिए कमर कसी

पार्टियों ने लोस चुनाव के लिए कमर कसी

राजद ने अपने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया है। साथ ही पार्टी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे गांव-गांव में जाकर यूपीए सरकार की उपलब्धियों के बार...

 पार्टियों ने लोस चुनाव के लिए कमर कसी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद ने अपने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया है। साथ ही पार्टी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे गांव-गांव में जाकर यूपीए सरकार की उपलब्धियों के बार में बताएं। साथ ही उन कार्यक्रमों के बार में भी लोगों को बताने की जरूरत है जो केन्द्र सरकार में शामिल राजद के मंत्रियों की वजह से संभव हो सके। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में साम्प्रदायिक शक्ितयों को बता देना है कि बिहार उनका चरागाह बनने वाला नहीं है।ड्ढr ड्ढr राजद के प्रमंडलीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण तैयारी समिति की बैठक शुक्रवार को सांसद व दल के प्रदेश प्रधान महासचिव रामकृपाल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह, सांसद विजय कृष्ण व राजनीति प्रसाद, पूर्व सांसद विजय सिंह यादव, रामप्रसाद सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम राक, विधान पार्षद रामवचन राय और कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा पटना प्रमंडल के वर्तमान व पूर्व विधायक, विधान पार्षद और पराजित प्रत्याशियों के अलावा विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि 21 जुलाई को बख्तियारपुर में आयोजित पटना प्रमंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है क्योंकि 21 जुलाई को लोकसभा में सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर मतदान हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो प्रशिक्षण शिविर 25 जुलाई को होगा। वैसे कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे पूर दल-बल के साथ इस शिविर में पहुंचे और इस शिविर में लिए गए निर्णयों को लागू करं। भाजपा ने कार्यक्रमों की घोषणा कीड्ढr पटना (हि.ब्यू.)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के मंच-मोर्चा भी अपने-अपने संगठन को धारदार बनाने में जुट गए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप दुबे ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 21 जुलाई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में युवा क्रांति प्रतिनिधि सभा का आयोजन किया गया है।ड्ढr ड्ढr इसमें भाजपा के प्रदेश प्रभारी कलराज मिश्र और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अलावा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित ठाकर प्रमुख रूप से भाग लेंगे। पहले यह कार्यक्रम 14 जुलाई को होना था मगर कुछ कारणों से इसे हफ्ते भर के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इसमें मंडल से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के मोर्चा के सभी प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि क्रांति दिवस पर अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली युवा क्रांति रैली में बिहार से भी बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता भाग लेंगे। श्री दुबे ने कहा कि मोर्चा का राष्ट्रीय स्तर का एक अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम युवा जोड़ो अभियान है जिसे 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर के बीच चलाया जाएगा। इसके तहत बिहार के सभी जिलों के वैसे युवा जो पहली बार मतदाता बने हैं उनके लिए प्रथम मतदाता अभिनन्दन का कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही मतदाताओं की सूची बनाकर उनको दल से जोड़ने के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन चलेगा।संवाददाता सम्मेलन में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह और मंत्री सुषमा साहु भी मौजूद थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें