फोटो गैलरी

Hindi News जनसंख्या नियंत्रण राष्ट्रीय समस्या : डा. मिश्र

जनसंख्या नियंत्रण राष्ट्रीय समस्या : डा. मिश्र

पूर्व मुख्यमंत्री एवं मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.जगन्नाथ मिश्र ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण एक राष्ट्रीय समस्या है जिसका समाधान विस्तृत सोच के आधार पर होना चाहिए।...

 जनसंख्या नियंत्रण राष्ट्रीय समस्या : डा. मिश्र
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.जगन्नाथ मिश्र ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण एक राष्ट्रीय समस्या है जिसका समाधान विस्तृत सोच के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या देश के विकास को प्रभावित करती है जिसे बेरोजगारी, आवास, खाद्यान्न और सामाजिक विषमताएं पैदा हो रही है।ड्ढr ड्ढr डा. मिश्र शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर ‘भारत के आर्थिक विकास में अवरोधक जनसंख्या वृद्धि’ विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का आर्थिक विकास प्राकृतिक और मानव संसाधनों पर निर्भर करता है। ऐसे में देश को विकसित बनाना है तो जनसंख्या पर गंभीरतापूर्वक प्रयास करना होगा। इधर स्वयंसेवी संस्था जननी द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर गांधी मैदान के पास मानव श्रंखला बनायी गयी। संस्था द्वारा जागरुकता के लिए पटना जंक्शन, राजेन्द्रनगर टर्मिनल और करबिगहिया बसस्टैंड के पास मुफ्त कंडोम का वितरण किया गया। इस मौके पर घोषणा की गयी जिसमें कहा गया था कि सूर्या क्लीनिक में मुफ्त बंध्याकरण की सुविधा दी जाएगी।ड्ढr ड्ढr विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वयंसेवी संस्था सुख संसार और प्रम यूथ फाउंडेशन द्वारा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और रैली निकाली गयी। वीमेंस कॉलेज की इको टास्क फोर्स की छात्राओं ने इस मौके पर बेली रोड से गुजर रहे लोगों को पर्चा बांटकर बढ़ती जनसंख्या के खतरों से आगाह किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें