फोटो गैलरी

Hindi News तालाब में जहर डालने से मछलियां मरीं

तालाब में जहर डालने से मछलियां मरीं

शेरपुर पश्चिमी पंचायत के ब्रह्मचारी टोला मध्यविद्यालय के बगल में स्थित शेरपुर तालाब में शरारती तत्वों के द्वारा बीती रात पल रही मछलियों को नुकसान पहुंचाने के ख्याल से तालाब में जहरीला पदार्थ डाला डाल...

 तालाब में जहर डालने से मछलियां मरीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

शेरपुर पश्चिमी पंचायत के ब्रह्मचारी टोला मध्यविद्यालय के बगल में स्थित शेरपुर तालाब में शरारती तत्वों के द्वारा बीती रात पल रही मछलियों को नुकसान पहुंचाने के ख्याल से तालाब में जहरीला पदार्थ डाला डाल दिया। इस सरकारी तालाब को नन्द कुमार चौधरी मनेर ने पट्टे पर मत्स्य जीवी सहयोग समिति मनेर के द्वारा मछली पालन के लिए लिया था। उक्त तालाब में हजारों रुपये की मछलियां थी।ड्ढr ड्ढr जानकारी के अनुसार आज सुबह जब तालाब के चारों ओर बसे लोगों की नजर तालाब पर पड़ी तो हाारों की संख्या में मछलियां तालाब के सतह पर मरी दिखाई दे रही थीं। यह खबर पूर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। हाारों की संख्या में लोग तालाब में कूद पड़े। जिसको जितना हाथ लगा मछली पकड़ा। बेचारा मछुआरा सर पर हाथ रखकर अपनी नजर के सामने अपने साल भर की कमाई लूटता देखता रह गया। जहर डालने से मछलियों के गलफर गल गए थे तथा पेट फट गया था। पीड़ित नंद कुमार चौधरी ने शेरपुर तालाब के देख-रख कर्ता विश्वर पहलवान के बयान पर मनेर थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ड्ढr लैंडिंग के समय विमान में खराबी, हादसा टलाड्ढr पटना (हि.प्र.)। पटना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एयर डेक्कन के कोलकाता विमान में उतरते वक्त तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने सुझबूझ का परिचय देते हुए आननफानन में विमान डीएन 570 (कोलकाता-पटना- कोलकाता) किा इांन बंद कर दिया। हालांकि कोई घटना तो नहीं हुई पर विमान में बैठे यात्रियों में खलबली मच गई। साथ ही इस विमान से आ रहे यात्रियों के परिान भी एयरपोर्ट पर परशान हो गए। शुक्रवार की शाम ऐसा होने से एयरपोर्ट कर्मी भी सन्न रह गए। बहरहाल विमान को पार्किंग स्थान पर लाया गया उसके बाद यात्रियों को उतारा गया। पायलट ने इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियों को दी। लगभग ढाई घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद यह कोलकता के लिए रात लगभग 10 बजे प्रस्थान कर सका। विमान मे क्या खराबी आई थी इसका पता तो नहीं चल सका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें