फोटो गैलरी

Hindi News सपा नेता अमर सिंह के आरोप बेबुनियाद : बसपा

सपा नेता अमर सिंह के आरोप बेबुनियाद : बसपा

उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ बसपा ने समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री मायावती पुलिस तथा न्यायपालिका पर रविवार को लगाए आरोपों को बेबुनियाद एवं शर्मनाक करार दिया है। बसपा के प्रदेश...

 सपा नेता अमर सिंह के आरोप बेबुनियाद : बसपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ बसपा ने समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री मायावती पुलिस तथा न्यायपालिका पर रविवार को लगाए आरोपों को बेबुनियाद एवं शर्मनाक करार दिया है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रवक्ता स्वामी प्रसाद मौर्य ने यहां जारी बयान में कहा कि सपा नेता अमर सिंह ने आज मायावती के मामलों में न्यायपालिका के सर्वोच्च स्तर को कटघरे में खड़ा करने का जो प्रयास किया है वह संविधान विरोधी कुत्सित और शर्मनाक है। उनके द्वारा फर्जी सीडी दिखाने की जगह अमर सिंह अपनी सीडी सार्वजनिक करें ताकि उनका घिनौना चहेरा पूरी तरह बेनकाब हो सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें