फोटो गैलरी

Hindi News चार वार्ड पर दो करोड़ होल्िंडग टैक्स बकाया

चार वार्ड पर दो करोड़ होल्िंडग टैक्स बकाया

रांची नगर निगम ने होल्डिंगधारकों पर लगाम कसना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों पर कार्रवाई का निर्णय लिया है। इस संबंध में रांची नगर निगम ने सोमवार को वार्ड...

 चार वार्ड पर दो करोड़ होल्िंडग टैक्स बकाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची नगर निगम ने होल्डिंगधारकों पर लगाम कसना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों पर कार्रवाई का निर्णय लिया है। इस संबंध में रांची नगर निगम ने सोमवार को वार्ड संख्या 1, 32, 33 और 34 के होल्डिंगधारकों को टैक्स भुगतान का नोटिस जारी किया है। इसमें वार्ड के होल्डिंगधारकों को एक सप्ताह की मोहलत दी गयी है। जिसमें उन्हें बकाया होल्डिंग टैक्स देने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित समय तक टैक्स का भुगतान नहीं करने पर नगर निगम कानून की धारा 205 के तहत छह प्रतिशत ब्याज के साथ टैक्स लिया जायेगा। इसके बाद भी अगर टैक्स नहीं जमा किया जाता है तो धारा 206 के तहत 18 प्रतिशत ब्याज के साथ होल्डिंग टैक्स देना होगा। इसके बाद टैक्स भुगतान नहीं करने वालों की कुरकी-ाब्ती की जायेगी। निगम सूत्रों के अनुसार चारों वार्ड में लगभग 75 सौ होल्िंडगधारक हैं। इन पर करीब दो करोड़ रुपये का होल्डिंग टैक्स बकाया है।ड्ढr नगर निगम के डिप्टी सीइओ मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि इन चारों वार्ड के होल्डिंगधारकों ने लगभग 20 साल से होल्िंडग टैक्स का भुगतान नहीं किया है। इससे पहले भी कई बार भुगतान के लिए निगम की ओर से नोटिस भेजा गया है। लेकिन टैक्स का भुगतान नहीं किया गया। टैक्स नहीं मिलने के कारण साफ-सफाई का काम प्रभावित हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें