फोटो गैलरी

Hindi News होटल कौटिल्या बनेगा 5 स्टार

होटल कौटिल्या बनेगा 5 स्टार

पर्यटन विकास निगम का कौटिल्या होटल अब पांच सितारा होटल बनेगा। साथ ही बोधगया व राजगीर में भी पांच सितारा होटल बनेगा। पीपुल्स पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत बनने वाले इन होटलों के निर्माण के लिए...

 होटल कौटिल्या बनेगा 5 स्टार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पर्यटन विकास निगम का कौटिल्या होटल अब पांच सितारा होटल बनेगा। साथ ही बोधगया व राजगीर में भी पांच सितारा होटल बनेगा। पीपुल्स पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत बनने वाले इन होटलों के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। इसके अलावा राजगीर रोपवे के पास, गांधीघाट व बोधगया में टूरिस्ट हब का भी निर्माण होगा। इसके तहत इंटरनेशनल चेन के कॉफी शॉप, मैकडोनाल्ड आदि की सुविधा मयस्सर होगी। अगले दस दिन के भीतर पटना जंक्शन से निगम की प्रीपेड टैक्सी सेवा भी शरू कर दी जाएगी। पर्यटन विकास निगम बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में इन योजनाओं को हरी झंडी दे दी गयी।ड्ढr ड्ढr निगम की प्रबंध निदेशक सह पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव रश्मि वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पर्यटकों को रिझाने वाली कई योजनाओं को शरू करने की सहमति दे दी गयी। बैठक में होटल मौर्या के एसपी सिन्हा, महाश्वेता महारथी व वित्त विभाग के वरीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के बाद एमडी श्रीमती वर्मा ने बताया कि बैठक में छह नई गाड़ियां खरीदने का भी फैसला लिया गया है। इन गाड़ियों का परिचालन टूरिस्टों की सहूलियत के लिए पटना जंक्शन से प्रीपेड सेवा के तहत किया जाएगा। अभी सिर्फ एयरपोर्ट से ही यह सुविधा थी। उनके मुताबिक अब गांधीघाट, राजगीर व बोधगया में टूरिस्ट हब बनाया जाएगा। इन स्थलों पर इंटरनेशनल चेन के काफीशॉप व मैकडोनाल्ड रस्त्रां खोले जाएंगे। इसके लिए पीपीपी योजना के तहत इनके निर्माण के लिए टेंडर निकाले जा रहे हैं। हालांकि इसके पूर्व भी निगम द्वारा टेंडर निकाले गए थे पर किसी भी ने इसमें कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखायी थी। हालांकि पहले निगम बोर्ड से यह पारित नहीं हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें