फोटो गैलरी

Hindi News संघ की नचारं गड़ीं लोकसभा चुनाव पर

संघ की नचारं गड़ीं लोकसभा चुनाव पर

संघ परिवार में अब समन्वय बैठकों का दौर तेज होगा। लक्ष्य है, लोकसभा चुनाव में भाजपा का भविष्य। संघ नें अपनी क्षेत्रीय टोली में से कुछ प्रमुख पदाधिकारियों को समन्वय के काम में लगा दिया है। संघ के...

 संघ की नचारं गड़ीं लोकसभा चुनाव पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

संघ परिवार में अब समन्वय बैठकों का दौर तेज होगा। लक्ष्य है, लोकसभा चुनाव में भाजपा का भविष्य। संघ नें अपनी क्षेत्रीय टोली में से कुछ प्रमुख पदाधिकारियों को समन्वय के काम में लगा दिया है। संघ के गुरुदक्षिणा कार्यक्रम अब समन्वय के नए पैमाने बनेंगे। संघ की इन कार्यक्रमों पर सीधी निगाह रहेगी।ड्ढr संघ ने अपने प्रमुख पदाधिकारी पूर्वी क्षेत्र प्रचारक अशोक बेरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के चार प्रान्तों अवध, काशी, गोरक्ष तथा कानपुर में भाजपा के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। क्षेत्र कार्यवाह रामकुमार के जिम्मे विश्व हिन्दू परिषद तथा शैक्षिक महासंघ रहेंगे। लखनऊ विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति डा. डी.पी. सिंह विद्यार्थी परिषद आदि युवा संगठनों के साथ समन्वय रखेंगे। वरिष्ठ पदाधिकारी विजय अग्रवाल को महिला संगठनों जैसे भाजपा महिला मोर्चा, दुर्गावाहिनी तथा राष्ट्र सेविका समिति आदि के साथ समन्वय रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामाशीष को मजदूर संघ आदि संगठनों के समन्वय का दायित्व दिया गया है। यह सभी पदाधिकारी संघ के दिशानिर्देशों को अमल में लाने के लिए लोकसभा चुनाव के संदर्भ में इन संगठनों के दायित्व भी निर्धारित करंगे।ड्ढr इस सन्दर्भ में संघ परिवार के सभी संगठनों के बीच आपसी एकजुटता का भाव जगाने के लिए हर साल होने वाले गुरुदक्षिणा कार्यक्रम को और महत्व देने का निर्णय लिया गया। सूत्र बताते हैं कि इलाहाबाद, कासगंज, हापुड़ आदि में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुदक्षिणा कार्यक्रम रखे गए हैं। अगस्त माह तक यह कार्यक्रम पूरा कर लिया जाएगा। ड्ढr

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें