फोटो गैलरी

Hindi News नक्सलियों के बंद से सड़क यातायात प्रभावित

नक्सलियों के बंद से सड़क यातायात प्रभावित

परमाणु डील के खिलाफ माओवादियों के बंद का झारखंड में परिवहन व्यवस्था पर जबर्दस्त असर पड़ा। नक्सलियों के खौफ से लंबी दूरी के बसों का परिचालन ठप रहा। बंद के दौरान राज्य में किसी अप्रिय घटना या वारदात की...

 नक्सलियों के बंद से सड़क यातायात प्रभावित
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

परमाणु डील के खिलाफ माओवादियों के बंद का झारखंड में परिवहन व्यवस्था पर जबर्दस्त असर पड़ा। नक्सलियों के खौफ से लंबी दूरी के बसों का परिचालन ठप रहा। बंद के दौरान राज्य में किसी अप्रिय घटना या वारदात की खबर नहीं है, लेकिन जनजीवन पर खौफ और आशंकाएं हावी रहीं।ड्ढr रांची से सिमडेगा, गुमला, चाईबासा, टाटा, गया, सासाराम आदि रूट पर बसें नहीं चलीं। पलामू, चतरा, गुमला, हाारीबाग, सिमडेगा आदि जिलों में भी बंद से परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। ग्रामीण इलाकों में बाजार और दुकानें बंद रहीं, जबकि शहरों में जनजीवन सामान्य रहा।ड्ढr रांची जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह के अनुसार रांची के विभिन्न पड़ावों में करीब एक हाार बसें खड़ी रह गयीं। नक्सली बंद के कारण राजधानी सहित आसपास का व्यापार प्रभावित हुआ। बाहर से खुदरा व्यवसायी रांची मंडी में खरीदारी करने नहीं पहुंचे। इससे एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें