फोटो गैलरी

Hindi News भारतीय ब्लॉग ने बताई पाकिस्तानियों की पसंद

भारतीय ब्लॉग ने बताई पाकिस्तानियों की पसंद

एक भारतीय ब्लॉगर द्वारा हरेक क्षेत्र में पाकिस्तानवासियों की पसंद की जानकारियों को जल्द ही पाकिस्तानी स्कूली किताबों में शामिल किया जाएगा। कराची स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने दसवीं कक्षा की...

 भारतीय ब्लॉग ने बताई पाकिस्तानियों की पसंद
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

एक भारतीय ब्लॉगर द्वारा हरेक क्षेत्र में पाकिस्तानवासियों की पसंद की जानकारियों को जल्द ही पाकिस्तानी स्कूली किताबों में शामिल किया जाएगा। कराची स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने दसवीं कक्षा की किताब के लिए भारतीय मयंक ऑस्टेन सूफी से उनके ब्लॉग पर उपलब्ध जानकारी को इस्तेमाल करने की क्षाजत मांगी है। मयंक के ब्लॉग का नाम है पाकिस्तानपेनदाबाद डॉट ब्लॉगस्पॉट डॉट कॉम। सूफी ने अपने ब्लॉग पर पाकिस्तानियों को उनके देश के बारे में ‘पांच श्रेष्ठ’ सूचनाएं बांटने के लिए आमंत्रित किया था। सूफी का कहना है कि उन्हें यह तमाम जानकारी पाकिस्तानी स्कूली किताबों में छापे जाने की खुशी है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के सैम्युअल राय ने सूफी से क्षाजत मांगी है। सूफी के ब्लॉग पर मशहूर और आम पाकिस्तानियों द्वारा दी गई जानकारी है। जाने-माने पाकिस्तानी पत्रकार इरफान ‘मजदक’ हुसैन, जिन्होंने इस ब्लॉग में योगदान दिया है, ने लिखा है, ‘पाकिस्तान के बारे में अधिकांश जानकारी नकारात्मक ही होती है। विश्व कप के दौरान बॉब वूल्मर की मृत्यु से लेकर कराची के हालिया कत्लेआम तक, ऐसा लगता है कि पाकिस्तान दुनिया में सभी गलत कार्यो का स्रेत बन चुका है।’ वह लिखते है, ‘लेकिन पाकिस्तानी बुरी खबरों के इतने आदि हो चुके हैं कि हम कोई भी ताजा बुरी घटना को आसानी से बर्दाश्त कर लेते हैं।’ उनके अतिरिक्त अमेरिका में रहने वाले एक पाकिस्तानी नहल एस ने इस ब्लॉग पर ‘क्योंकि हर्ट (दिल) है पाकिस्तानी’ नामक लेख लिखा है। नहल ने अपनी पांच पसंदीदा वस्तुओं में सूफी संस्कृति, पाकिस्तान की तहाीब, व्यंजन, इतिहास और साहित्य और देश की खूबसूरती को स्थान दिया है। कराची स्थित फोटो पत्रकार अमीर हमजा ने पाकिस्तानी राजनीति और वहां की लड़कियों को चोटी के पांच में स्थान दिया है। लेकिन साथ ही उनका कहना है कि पूरी दुनिया अच्छी लड़कियों से भरी पड़ी है।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें