फोटो गैलरी

Hindi News मक्का उत्पादकों की समस्या पर राजनीति गहराई

मक्का उत्पादकों की समस्या पर राजनीति गहराई

बिहार के मक्का उत्पादकों की समस्याओं को लेकर सूबे की राजनीति गहरा गई है। मक्के के निर्यात पर केन्द्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से बिहार के किसानों के समक्ष उत्पन्न आर्थिक संकट को लेकर ‘पटना से दिल्ली’...

 मक्का उत्पादकों की समस्या पर राजनीति गहराई
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के मक्का उत्पादकों की समस्याओं को लेकर सूबे की राजनीति गहरा गई है। मक्के के निर्यात पर केन्द्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से बिहार के किसानों के समक्ष उत्पन्न आर्थिक संकट को लेकर ‘पटना से दिल्ली’ तक के गलियारों का तापमान चढ़ने लगा है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया है कि मक्का निर्यात पर रोक लगाकर केन्द्र बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।ड्ढr वहीं समस्या का रास्ता तलाशने राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा केन्द्र का दरवाजा खटखटाने दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने केन्द्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात करने के साथ-साथ उनसे ठोस कार्रवाई का आश्वासन भी ले लिया। उधर निर्दलीय विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने इस मुद्दे पर कोसी में आंदोलन खड़ा करने के साथ-साथ पटना में किसानों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नव निर्माण मंच के बैनर तले किसान महाधरना में विधायक विजेन्द्र चौधरी, मनोजलालदास मनु, विलट बंधु, सुनील यादव, सियाराम सिंह, धीरन्द्र यादव, कपिलदेव यादव, प्रकाश नारायण, जीतेन्द्र मिश्र आदि शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें