फोटो गैलरी

Hindi News संक्षिप्प्त खबर

संक्षिप्प्त खबर

बेरोगारी से तंग युवक ने किया आत्मदाह का प्रयासड्ढr हजारीबाग। बदहाल व्यवस्था ने जिले में तापस सोरेन को जलकर मरने को मजबूर कर दिया था। अब इसी कड़ी में नारायण राम का भी नाम जुड़ गया है, जिसने काम नहीं...

 संक्षिप्प्त खबर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बेरोगारी से तंग युवक ने किया आत्मदाह का प्रयासड्ढr हजारीबाग। बदहाल व्यवस्था ने जिले में तापस सोरेन को जलकर मरने को मजबूर कर दिया था। अब इसी कड़ी में नारायण राम का भी नाम जुड़ गया है, जिसने काम नहीं मिलने पर खुद की जान लेने की कोशिश की। इधर जलने के दौरान बच्चों की चीख और पत्नी की करुण पुकार उसे पिघला गयी। जलते हुए उसने हाथ-पैर मारना शुरू कर दिया, फिर भी बचने के प्रयास में उसके शरीर का सत्तर फीसदी से अधिक हिस्सा जल गया। घटना 20 की रात 12 बजे सदर प्रखंड की दारू पंचायत के अधीन ग्राम बडवार की है। रात में ही घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां वह जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है। उसकी दशा देखकर चिकित्सकों ने उसे रांची रेफर कर दिया है।ड्ढr एएसआइ गिरफ्तारड्ढr फुसरो। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के चिरूडीह निवासी स्व. गुरूदेव गिरि की पुत्री वंदना देवी द्वारा थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने बुधवार को उसके ससुर कैलाश गिरि एवं पति सुदामा गिरि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसकी सास तारा देवी, ननद सरिता देवी, ननदोसू ब्रह्मदेव गिरि सहित बढ़न भारती के विरूद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपी बिहार पुलिस में सहायक अवर निरीक्षक है। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग छपरा में है।ड्ढr मंत्रालय ने जानकारी मांगीड्ढr बोकारो। इस्पात मंत्रालय ने 24 एवं 25 जुलाई को बोकारा में घटित घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है। इस्पात मंत्रालय से मांगी गयी जानकारी के अनुरूप घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी भेज दी गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 24 एवं 25 जुलाई को बोकारो में घटित घटना को इस्पात मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। घटना के दिन इस्पात मंत्रालय द्वारा गृह मंत्रालय व झारखंड सरकार को फैक्स भेजकर बोकारो में विधि व्यवस्था बनाने रखने के लिए पहल करने का आग्रह किया गया था।ड्ढr पांच लाख लेकर भागा युवक धरायाड्ढr गांवा। मुंबई से पांच लाख रूपये लेकर भागे युवक को गावां पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गावां पुलिस ने मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार गावां प्रखंड के सांख पंचायत निवासी रामेश्वर यादव का पुत्र उदय यादव मुंबई में पुरूषोत्तम सर्राफ के पास काम करता था। बीते दिनों वह वहां से पांच लाख रूपये लेकर फरार हो गया। मुंबई पुलिस की सूचना पर गावां पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। विदित हो कि इससे पूर्व भी वह दो बार मुंबई से आभूषण व नकदी लेकर फरार हुआ था। मुंबई पुलिस उदय की तलाश कर रही थी। बुधवार को गावां थाना के एसआइ एच एन सिंह और जमींदार शंकर सिंह ने उसे गिरफ्तार किया।ड्ढr चौकसी बढ़ीड्ढr बोकारो। बोकारो जिले के सीमावर्ती क्षेत्र विष्णुगढ़ में उग्रवादियों के साथ हुए मुठभेड के बाद बोकारो पुलिस ने आइइएल गोमिया, नावाडीह एवं बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में चौकसी तेज कर दी है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रिया दुबे के अनुसार उग्रवादियों द्वारा मनाये जा रहे शहादत सप्ताह के मद्देनजर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कोयला चोरों को दौड़ा कर पीटाड्ढr संवाददाता फुसरो बुधवार को भंडारीदह रलवे क्रासिंग पर डुमरी के विधायक जगरनाथ महतो ने कोयला चोरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। श्री महतो बुधवार को रांची जा रहे थे। भंडारीदह रलवे क्रासिंग पर कोयला चोर रलवे वैगनों पर चढ़कर कोयला उतार रहे थे। इसके चलते वहां जाम लग गया था। श्री महतो ने आव देखा न ताव डंडा लेकर कोयला चोरों पर पिल पड़े। उन्हें आते देख चोर भागने लगे। एक-दो पकड़ में आ गये। उनकी डंडे से पिटाई की।ड्ढr सीबीएसई एआइइइ की परीक्षा 26 अप्रैल कोड्ढr बोकारो। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इांीनियरिंग की प्रतियोगिता परीक्षा एआईईई 0ी तिथि घोषित कर दी गयी है। यह परीक्षा रविवार 26 अप्रैल 0ो होगी। विभिन्न एनआईटी, आईआईआईटी, डीम्ड यूनिवर्सिटीा व कुछ राज्यों की इांीनियरिंग संस्थानों में नामांकन के लिए सीबीएसई द्वारा आयोजित 8वीं ऑल इंडिया इांीनियरिंग, आर्किटेक्चर इंट्रेस एगामिनेशन एआईईई 0े सफल विद्यार्थी बीई, बी टेक एवं बी आर्किटेक्चर, बी प्लानिंग में नामांकन करा सकेंगे। दिनोंदिन बढ़ रही कांवरियों की कतार प्रतिनिधि देवघर विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों का महाप्रवाह घटने का नाम ही नहीं ले रहा है। श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों के महाप्रवाह के कारण हर दिन शिवनगरी में सोमवारी सा नजारा देखने को मिल रहा है। आठ से दस किलोमीटर लम्बी कांवरियों की कतार हर दिन खड़ी हो जा रही है। कांवरियों की भारी भीड़ पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। पल-पल में वस्तुस्थिति बनती व बिगड़ती है। भीड़ के कारण लगभग हर-हमेशा कुछ ना कुछ हो जाने की स्थिति दिखती है, परंतु शिवकृपा से अभीतक सबकुछ सामान्य चल रहा है। श्रावणी मेले के बारहवें दिन बुधवार को भी लगभग डेढ़ लाख से अधिक कांवरियों द्वारा कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया गया। अमूमन मंगलवार को ही छंट जाने वाली भीड़ के स्थान पर आज बुधवार को देवघर में सोमवारी सा नजारा देखने को मिला। बुधवार को उमड़ी भीड़ का अंदाजा महा इससे लगाया जा सकता है कि कांवरियों की कतार बी.एड. कॉलेज के सभी पंडाल भरने के बाद निकलकर बरमसिया मुहल्ले के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ट्रेनिंग सेंटर से आगे तक पहुंच गयी थी। ज्कांवरिये कतारबद्ध हो गये थे तथा कुछ समय में कांवरियों की कतार अपने स्थान से नहीं बढ़ने पर शिवभक्तों में खासी नाराजगी भी देखी गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें