फोटो गैलरी

Hindi News मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं शिबु सोरेन

मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं शिबु सोरेन

ेन्द्र में डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार को बचाने की एवज में झारखंड मुक्ित मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिबु सोरेन की आकांक्षा इतनी बढ़ गई कि वह अब मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने लगे...

 मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं शिबु सोरेन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ेन्द्र में डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार को बचाने की एवज में झारखंड मुक्ित मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिबु सोरेन की आकांक्षा इतनी बढ़ गई कि वह अब मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने लगे है। सोरेन ने शनिवार को कहा कि झारखंड के राजनीतिक मुद्दांे पर वार्तालाप करने के लिए वह दिल्ली में हैं और उम्मीद जताते हैं कि शीघ्र ही उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से होगी। उन्होंने कहा कि वह बेहतर झारखंड के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। जब शिबु सोरेन से यह पूछा गया कि क्या आप केन्द्र में मंत्री पद या मुख्यमंत्री बनने के उत्सुक हैं, तो उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि इसका फैसला सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री ही करेंगे। इस बीच झारखंड के उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी ने कहा कि झामुमो के चाहने से नेतृत्व परिवर्ततन नही हो सकता। उन्होंने याद दिलाया तथा कहा कि मुख्यमंत्री मुधु कोड़ा सरकार को कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल, झामुमो के साथ-साथ निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। इस बीच राय के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष के नेता अजरुन मुंडा ने कहा कि मधु कोड़ा की सरकार को बर्खास्त करके राय में अविलम्ब राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री को लेकर उठे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राय सरकार को भंग करना ही एक मात्र समाधान है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें