फोटो गैलरी

Hindi News रांची आ रहा हेलीकॉप्टर लापता

रांची आ रहा हेलीकॉप्टर लापता

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के लिए किराये पर लिया गया हेलीकॉप्टर रविवार को हैदराबाद से रांची आते समय लापता हो गया। देर रात एक बजे तक इस हेलीकॉप्टर के बार में कोई सूचना नहीं मिली थी। इस हेलीकॉप्टर में...

 रांची आ रहा हेलीकॉप्टर लापता
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के लिए किराये पर लिया गया हेलीकॉप्टर रविवार को हैदराबाद से रांची आते समय लापता हो गया। देर रात एक बजे तक इस हेलीकॉप्टर के बार में कोई सूचना नहीं मिली थी। इस हेलीकॉप्टर में दो इंजीनियर और दो पायलट सवार थे।ड्ढr देर रात झारखंड सरकार के चीफ पायलट कैप्टन अजय ने टेलीफोन पर बताया कि इस हेलीकॉप्टर से झारखंड सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि उक्त हेलीकॉप्टर रैन एयरवेज का है। भाजपा ने अपने अध्यक्ष को रांची से मेदिनीनगर ले जाने के लिए उसे किराये पर लिया था। उक्त हेलीकॉप्टर रविवार की शाम हैदराबाद से रांची के लिए रवाना हुआ। इसी हेलीकॉप्टर से राजनाथ सिंह को सोमवार को रांची से मेदिनीनगर जाना था। कैप्टन अजय के अनुसार रांची पहुंचने से पहले ही हेलीकॉप्टर लापता हो गया। उससे संपर्क स्थापित करने के सार प्रयास विफल हो गये। वैसे अनधिकृत सूत्रों ने बताया कि उक्त हेलीकॉप्टर ने मध्यप्रदेश के जगदलपुर इलाके में इमरोंसी लैंडिंग की है। लेकिन इसकी पुष्टि कहीं से नहीं की जा सकी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें