फोटो गैलरी

Hindi News नियंत्रण रेखा पर फिर हुई गोलीबारी

नियंत्रण रेखा पर फिर हुई गोलीबारी

श्मीर में पाकिस्तान से सटी नियंत्रण रेखा पर बुधवार को फिर सीमा पार से गोलीबारी हुई। पिछले एक महीने के अंदर यह तीसरा मौका है, जब पांच वर्षो तक संघर्षविराम जारी रखने के समझौते का उल्लंघन हुआ...

 नियंत्रण रेखा पर फिर हुई गोलीबारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

श्मीर में पाकिस्तान से सटी नियंत्रण रेखा पर बुधवार को फिर सीमा पार से गोलीबारी हुई। पिछले एक महीने के अंदर यह तीसरा मौका है, जब पांच वर्षो तक संघर्षविराम जारी रखने के समझौते का उल्लंघन हुआ है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक गोलीबारी की यह घटना कुपवाड़ा जिले के नवगाम सेक्टर स्थित नियंत्रण रेखा पर हुई। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नियंत्रण रेखा पर बुधवार सुबह हल्की गोलीबारी हुई। हमें यह नहीं पता कि गोलीबारी की इस घटना को पाकिस्तानी सैनिकों ने अंजाम दिया है या फिर आतंकवादियों ने। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।’’ पिछले महीने इसी सेक्टर में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हुआ था और दो अन्य घायल हुए थे। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने हाल ही में कहा था कि पिछले जनवरी माह से अब तक कुल 21 बार संघर्षविराम का उल्लंघन हो चुका है।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें